HTML IMAGES
Images आपके web page की design और web page के look को अधिक आकर्षित बनाती हैं।
ऊपर दिया code नीचे दिया webpage output करेगा।
HTML IMAGE SYNTAX
एचटीएमएल (HTML)में , <img> tag image को परिभाषित करता हैं। <img> tag की मदद से webpage में image को लगाया जाता हैं। img tag एक empty tag होता है जो सिर्फ attribute का उपयोग करता है और img tag का कोई closing tag नहीं होता हैं।
src attribute - src attribute image की location को परिभाषित करता हैं। अतः आपके कंप्यूटर में जिस folder के अंदर आपकी image होगी उसका location src attribute में लिखा जायेगा।
alt attribute - alt attribute उस img को एक alternative text (वैकल्पिक लेख) provide करता हैं। जब कभी भी आपके webpage में किसी भी कारण से image display नहीं हो पाती हैं। तो alt attribute उस image को शब्दों मे परिभाषित करता हैं। जो आपने alt attribute की value के रूप मे लिखी हुई हैं। alt attribute को लिखना आवश्यक होता हैं। सर्च इंजन भी alt attribute को प्राथमिकता देता हैं। इसीलिए इसे लिखना आवश्यक हैं।
NOTE:- ध्यान दे , कि इसमे वही नाम लिखे जो आपकी image को शब्दों में परिभाषित करे।
No comments:
Post a Comment